स्टील रूल(Steel Rule)- माप लेने वाले औजार

स्टील रूल(Steel Rule) 


स्टील रूल एक प्रकार का प्रत्यक्ष मापी (Direct Measurement) उपकरण है। यह एक प्रकार का औजार है जिसका उपयोग कार्यशाला में किसी जॉब की माप या मापों को चेक करने के लिए किया जाता है। स्टील रूल में एक तरफ इंच और दूसरी तरफ सेंटीमीटर के निशान अंकित होते है। यह प्रायः हाई कार्बन स्टील, स्प्रिंग स्टील, और स्टेनलेस स्टील के बनाये जाते है।  

स्टील रूल के प्रकार निम्नलिखित है :-
1- स्टैण्डर्ड स्टील रूल (Standard Steel Rule)- यह साधारण स्टील रूल है जिसका अधिकतम प्रयोग कार्यशाला में किया जाता है इसमें एक तरफ इंच और दूसरी तरफ सेंटीमीटर के निशान अंकित होते है।
(Standard Steel Rule)
2- फ्लेक्सीबल स्टील रूल (Flexible Steel Rule)- यह देखने में स्टैण्डर्ड स्टील रूल की तरह होता है। इसको स्प्रिंग स्टील की पतली पत्ती से बनाया जाता है इस कारण इसमें लचकपन अधिक होता है  जिस वजह इसका प्रयोग वर्काकर आकृति (Curved Shape) वाले जॉब को नापने के काम आता है।
 (Flexible Steel Rule)
3- नैरो रूल (Narrow Rule)- इस स्टील रूल की चौड़ाई स्टैण्डर्ड स्टील रूल से कम होती है इसकी चौड़ाई 5mm होती है। इसका उपयोग कम चौड़ी नाली (Groove) या खांचे के मापों के लिए किया जाता है।  
(Narrow Rule)
4- हुक रूल (Hook Rule)- इसके एक सिरे पर हुक लगी रहती है जिस वजह इसे हुक रूल कहते है। हुक के कारण किसी भी कार्यखण्ड की माप आसानी से ली जा सकती है। इसका प्रयोग इनसाइड कैलिपर और डिवाइडर पर साइज़ हो सेट करने के लिए भी किया जाता है।
(Hook Rule)
5- श्रिंक रूल (Shrink Rule)- यह स्टैण्डर्ड स्टील रूल की तरह होता है लेकिन इसके इंच निशान स्टैण्डर्ड इंच से कुछ बड़े होते है। 
(Shrink Rule)

6- की सीट रूल (Key Seat Rule)-
इस प्रकार का रूल एंगल आयरन के आकर का होता है। इसका प्रयोग वर्काकर आकार के कार्यों पर लम्बाई में समानान्तर रेखायें खींचने के काम आता है।
(Key Seat Rule)
7- स्टील टेप रूल (Steel Tape Rule)-  यह  प्रकार का फ्लेक्सिबल रूल है जो गोल आकर की डिब्बी में फिट रहता है। इसका प्रयोग टेढ़ी-मेढ़ी सतहों की माप लेने के लिए किया जाता है।
 (Steel Tape Rule)

सावधानी (Precautions) :-

👉 स्टील रूल के कभी कटिंग टूल्स के साथ मिलाकर नहीं रखना चाहिए। 
👉 कार्य करने के बाद स्टील रूल को साफ़ कर देना चाहिए। 
👉 स्टील रूल को जंक से बचाने के लिए इसमें समय समय पर हल्का तेल लगाते रहना चाहिए।  


0 Comments